ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सीएम नीतीश ने कहा- पुलिस विधेयक पर लोगों को किया जा रहा गुमराह, अपराधी गोली चलाएंगे तो काउंटर किया ही जायेगा

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी दल के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी दल के नेताओं ने पुलिस विधेयक का जोरदार विरोध किया. लेकिन भारी हंगामे के बीच पुलिस वि

सीएम नीतीश ने कहा- पुलिस विधेयक पर लोगों को किया जा रहा गुमराह, अपराधी गोली चलाएंगे तो काउंटर किया ही जायेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी दल के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी दल के नेताओं ने पुलिस विधेयक का जोरदार विरोध किया. लेकिन भारी हंगामे के बीच पुलिस विधेयक पारित कर दिया गया. इस विधेयक पर बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि पुलिस विधेयक पर लोगों को जानबूझकर गुमराह किया जा रहा है. कुछ लोग सदन की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार में अब तक बिहार मिलिट्री पुलिस नामकरण था. इसका नामकरण विशेष सशस्त्र पुलिस किया गया है. सीएम ने बोधगया की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमने देखा है कि किस तरीके की घटना महाबोधि मंदिर के पास घटी थी. 


बिहार के दरभंगा में अब एयरपोर्ट बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएमपी को दी गई है. सीएम ने कहा कि अगर कोई किसी घटना को अंजाम देगा तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जायेगा. क्या कोर्ट से परमिशन लेने जायेंगे. क्या उसे छोड़ देंगे. अगर कोई हमला करेगा, कोई फायरिंग करेगा. तो क्या उसका काउंटर नहीं किया जायेगा. क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जायेगा. 


सीएम ने कहा कि डीजीपी और होम डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव से हमने पूछा है कि इस प्रकार का दुष्प्रचार कौन कर रहा है. कहीं आप ही के बीच में रहने वाले किसी व्यक्ति को कुछ अच्छा नहीं लग रहा है तो वही दुष्प्रचार करा रहा है. कहीं लोगों को गुमराह वो तो नहीं कर रहा है.

टैग्स