ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश पहुंचे JDU कार्यालय, कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात

PATNA : राज्य कैबिनेट के विस्तार का वक्त तय होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे हैं. जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश जेडीयू के लगभग 5 दर्जन नेताओं और कार्यकर्त

CM नीतीश पहुंचे JDU कार्यालय, कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य कैबिनेट के विस्तार का वक्त तय होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे हैं. जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश जेडीयू के लगभग 5 दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इन सभी को पहले से ही मुलाकात का वक्त दिया जा चुका है.


कैबिनेट विस्तार के पहले मुख्यमंत्री का जेडीयू ऑफिस पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी के कई अन्य बड़े नेता भी जेडीयू ऑफिस में मौजूद हैं और मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर नेताओं के साथ अलग से चर्चा कर सकते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया था कि वह समय-समय पर पार्टी का कामकाज देखते रहेंगे.


नीतीश कुमार ने कहा था कि वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद का सिलसिला खत्म नहीं करने वाले हैं. विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार लगातार जेडीयू ऑफिस पहुंच कर रहे हैं और वहां वह पार्टी के नेताओं से मिलते भी नहीं हैं. आज होने वाली मुलाकात के बाद जेडीयू के अंदर खाने से कौन सी खबर आती है, वह थोड़े इंतजार के बाद मालूम पड़ेगा.

टैग्स