ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सीएम नीतीश की सुरक्षा में एक बार फिर हुई चूक, काफिले में अज्ञात वाहन के घुसने से हड़कंप

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री आवास से सीएम का काफिला निकला तो उनके काफिले में अचानक एक गाड़ी घुस गई। जिसके ब

सीएम नीतीश की सुरक्षा में एक बार फिर हुई चूक, काफिले में अज्ञात वाहन के घुसने से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री आवास से सीएम का काफिला निकला तो उनके काफिले में अचानक एक गाड़ी घुस गई। जिसके बाद सीएम के सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। अब एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि सीएम की सुरक्षा में बार-बार चूक कैसे हो रही है।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्य का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से सुपौल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर जब मुख्यमंत्री का काफिला पटना जू के 2 नंबर गेट पर पहुंचा, तभी दूसरी ओर से आ रहा एक वाहन उनके काफिले में घुस गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। 


बता दें कि हाल के कुछ दिनों में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बार-बार चूक की घटनाएं हो रही हैं। जिसको लेकर सीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएम की सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव भी किया गया था। सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए  एसएसजी के 50 नए जवानों की तैनाती की गई थी बावजूद इसके एक बार फिर सुरक्षा में चूक होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

टैग्स