ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

'CM नीतीश की भाषा ठीक नहीं ...,' सदन में मांझी से तू-तड़ाक करने पर बोली कांग्रेस ... राजनीति में रखनी चाहिए मर्यादा

PATNA : नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है। यह बात पूरा बिहार जानता है कि नीतीश कुमार नहीं मांझी को मुख्यमंत्री बनाया

'CM नीतीश की भाषा ठीक नहीं ...,' सदन में मांझी से तू-तड़ाक करने पर बोली कांग्रेस ... राजनीति में रखनी चाहिए मर्यादा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है। यह बात पूरा बिहार जानता है कि नीतीश कुमार नहीं मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन जिस तरीके से उन्होंने बात कि उसे तरीके से ना कह कर और बेहतर तरीके से कहा जा सकता था। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि -तू ताम की भाषा मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इसको मर्यादा में रहकर अच्छे तरीके से भी कहा जा सकता था। अब ऐसी स्थिति बनी तो उन्होंने गुस्सा में कुछ कह दिया। लेकिन, जो बातें कही है उसमें सच्चाई है।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि - मुख्यमंत्री जी को पूरा राज्य चलना है प्रशासन चलना है तो ऐसे में कुछ चीज कर उनके तरफ से कही गई तो बातें गलत नहीं थी बल्कि उसकी और अच्छे तरीके से कहा जा सकता था। राजनीति में मर्यादा बनाई रखनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष में नीतीश कुमार की बातों को गलत ठहराते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार की बात गलत नहीं होती तो दूसरे दिन माफी नहीं मांगते।


दरअसल,विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर गुरुवार को चर्चा हो रही थी।  पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जातीय सर्वे पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि - क्या सरकार कभी इसका विश्लेषण किया है कि आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और खड़ा होकर बोलने लगे। उन्होंने कहा कि - जीतन राम मांझी को कोई ज्ञान नहीं है। मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बन गए। उन्होंने आगे बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये गवर्नर बनना चाहता है, पहले भी आप लोगों के पीछे घूमता था, बनवा दीजिए गवर्नर।


उधर, इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा है कि - नीतीश कुमार ने हमारे सभी समाज का अपमान किया है। उन्होंने ना केवल मेरा अपमान किया है बल्कि मेरे पूरे समाज का अपमान किया है। हम राष्ट्रपति से मिलेंगे और बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे। नीतीश कुमार ने जो मुझ पर आरोप लगाए हैं पूरी तरह से गलत है। मुझे राज्यपाल बनने की कोई इच्छा है। नीतीश कुमार मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता