ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

CM नीतीश कल जाएंगे बेतिया, दिवंगत बैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

PATNA : सीएम नीतीश कुमार कल बेतिया जाएंगे। वे दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होने गुरुवार को बेतिया जाएंगे।बेतिया से सांसद रहे वैद्यनाथ महतो का दिल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार कल बेतिया जाएंगे। वे दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होने गुरुवार को बेतिया जाएंगे।बेतिया से सांसद  रहे वैद्यनाथ महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।


बिहार के वाल्मीकिनगर से जनता दल (युनाइटेड) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का पिछले 28 फरवरी की शाम निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होनें इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।


वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थी। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को 2,48,044 मत मिले थे।जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले स्वर्गीय महतो नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते नीतीश कुमार के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री बने थे। 2009, 2014 व 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन, 2014 के चुनाव में भाजपा व जदयू का गठबंधन टूट जाने के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।