ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम नीतीश गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा, तेजस्वी ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

PATNA : देश आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में

सीएम नीतीश गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा, तेजस्वी ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. तेजस्वी ने भी आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इस दौरान सरकार के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उन्हें गांधी मैदान के गेट संख्या एक से अंदर प्रवेश कराया जाएगा. जहां से अश्वारोही दस्ता उन्हें लेकर मंच तक पहुंचेगा. स्पेशल ब्रांच ने गांधी मैदान की सुरक्षा संभाल ली है. स्वतंत्रता दिवस के परेड की तैयारी पूरी कर ली गई है. रविवार को अंतिम परेड रिहर्सल भी की गई.


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर के जरिये कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर, आइए हम सब मिलकर देश की आज़ादी के लिए, देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करें. सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

टैग्स