ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना CM हाउस के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, आत्महत्या की कोशिश

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सीएम हाउस के बाहर एक लड़के ने आत्महत्या की कोशिश की है. इस वक्त मुख्यमंत्री आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है. युवक ने खुद को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सीएम हाउस के बाहर एक लड़के ने आत्महत्या की कोशिश की है. इस वक्त मुख्यमंत्री आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है. युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. पुलिसवालों ने युवक को आत्महत्या करने से रोका है. उसका हाथ जल गया है. 


घटना राजधानी के सचिवालय थाना इलाके की है. जहां सीएम हाउस के बाहर एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने शरीर में आग लगाकर जान देने की कोशिश की. युवक का एक हाथ जल गया है. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसवालों ने फौरन युवक की आग बुझा दी. उसको इलाज एक लिए ले जाया गया है. 


मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक की पहचान अभिजीत शर्मा के रूप में की गई है. अभिजीत ने बताया कि उसकी मौसी की मौत डेंगू की वजह से हुई थी. उसने पीएमसीएच के डॉक्टरों के ऊपर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि पीएमसीएच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी. प्राइवेट हॉस्पिटल में वह अपनी मौसी का इलाज करा रहा था. इस क्रम में उनकी जान चली गई.