ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चुनाव से पहले शातिर अपराधियों को ढूंढ़- ढूंढ़ कर जेल भेजेगी पटना पुलिस, कार्रवाई का आदेश जारी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिले के शातिर अपराधियों पर पुलिसिया कार्यवाई का आदेश जारी कर दिया गया है. फरार चल रहे 54 अ

चुनाव से पहले शातिर अपराधियों को ढूंढ़- ढूंढ़ कर जेल भेजेगी पटना पुलिस, कार्रवाई का आदेश जारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिले के शातिर अपराधियों  पर पुलिसिया कार्यवाई का आदेश जारी कर दिया गया है.

 फरार चल रहे 54 अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाई की जाएगी. इसके साथ ही 20 अपराधी और गैंगस्टर पर समेत 30 वारंटीओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है. इस बारे में रेंज आईजी संजय सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना और नालंदा पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारियां की जा रही है. इसके साथ ही सभी शातिर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है.

 चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव के पहले धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अपराधियों को पकड़ने और असलहों की बरामदगी पर पटना पुलिस फोकस कर रही है. फरारियों के ऊपर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है. पुलिस अपराधियों को ढूंढ़ -ढूंढ़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी है. वहीं जिले के 20 शातिर अपराधियों को पुलिस ने निशाने पर लिया है.