ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

चुनाव के पहले डिप्टी CM सुशील मोदी का बड़ा दावा, कोरोना काल में बिहार के हर गरीब को मिला 4 हजार रुपया

PATNA : प्रवासी बिहारियों और पलायन के मुद्दे पर बयान देकर फजीहत झेल रहे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने चुनाव के पहले एक और बड़ा दावा कर दिया है. सुशील मोदी ने दावा क

चुनाव के पहले डिप्टी CM सुशील मोदी का बड़ा दावा, कोरोना काल में बिहार के हर गरीब को मिला 4 हजार रुपया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रवासी बिहारियों और पलायन के मुद्दे पर बयान देकर फजीहत झेल रहे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने चुनाव के पहले एक और बड़ा दावा कर दिया है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि बिहार के हर गरीब को कोरोना काल में 3 से 4 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है. मोदी ने कहा है कि बिहार में ऐसा कोई गरीब नहीं, जिसके खाते में 3 हजार से 4 हजार नहीं भेजे गए.


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की 2.38 करोड़ महिलाओं के खाते में 3545 करोड़ और 1.60 करोड़ राशनकार्डधारियों के खाते में भेजे गए 1600 करोड़ रुपए भेजे गए हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना काल में गरीबों की मदद के लिए बिहार सरकार ने जो कुछ किया है, वह अभूतपूर्व है.


सुशील मोदी के दावे पर सियासत गर्माता जा रहा है. बिहार में गरीबों की स्थिति कोरोना काल के अंदर बदतर हुई है. बाहर से आए मजदूर रोजगार की तलाश में भटकते रहे हैं और उनकी नाराजगी भी समय-समय पर सामने आती रही है. ऐसे में सुशील कुमार मोदी का यह दावा कि हर गरीब को तीन से 4000 की मदद दी गई. विरोधियों को हजम नहीं होने वाला है, यह बात बिल्कुल तय है कि सुशील मोदी के इस बयान पर विपक्ष अपनी घेराबंदी तेज करेगा.


सुशील मोदी ने कहा कि राज्य के 13.68 लाख निर्माण मजदूरों के खाते में प्रति मजदूर 2-2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए भेजने के मौके पर कहा कि इसके पूर्व कोरोना संकट के दौरान बिहार की 2.38 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में प्रति खाते 1500 की दर से 3,545 करोड़ रुपये और 1.60 करोड़ राशनकार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार रुपये की दर से 1,600 करोड़ रुपये भेजे गए हैं.