ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

चिराग पासवान का बड़ा बयान: बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे, महागठबंधन और प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हमला करते हुए कहा कि "जिसके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते।"

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर साफ तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, तब कोई दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है?


उन्होंने कहा कि अमित शाह ने सिर्फ एक प्रक्रिया बताई थी, कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाएगा। यहां पांच-पांच दल हैं, हर दल के विधायक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुनने का काम करेंगे। बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने मुकेश सहनी को लेकर कहा कि आज सहनी साहब इतना खुश हो रहे हैं कि महागठबंधन ने उन्हे उपमुख्यंत्री घोषित कर दिया है। लेकिन मेरा कहना है कि उनका समाज देख रहा है कि कैसे आपको इसके लिए मिन्नत करनी पड़ी। कितना हाथ पैर जोड़ना पड़ा। ये लोग चाहते तो पहले ही जब राहुल गांधी बिहार आए हुए थे तभी इस बात की घोषणा कर देते लेकिन इनकी मंशा नहीं थी कि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित करें। 


वही जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भी चिराग ने हमला बोला। प्रशांत किशोर के द्वारा दो वोटर आईडी कार्ड रखे जाने की बात सामने आने पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। उन्होंने कहा कि आप तो बहुत जानकार व्यक्ति है, सबको चुनाव जीताते हैं, चुनावी रणनीतिकार है उसके बावजूद अगर आपने ऐसी गलती की है तो निश्चित तौर पर यह कहीं से उचित नहीं है। चिराग ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। वो जानकार हैं, इसके बावजूद दो-दो जगह से वोटर आईडी बना रखे हैं,यह कही से भी उचित नहीं है। 


वही महागठबंधन में जननायक की उपाधि लेने की मची होड़ पर चिराग ने कहा कि जननायक की उपाधि लेने का इतना शौक है, तो वैसा कर्म भी तो कीजिए। क्या आपने ऐसा कर्म किया है कि जननायक की उपाधि आपको मिले। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि आपके परिवार के दो-दो सदस्य बिहार के मुख्यमंत्री बनकर रह गये। उनको तो आज यह उपाधि नहीं दी गयी। क्योंकि जंगलराज उनसे जुड़ गया था, उन्हें जंगलराज की उपाधि मिली। उपाधि जनता देती है खुद लेने से नहीं होती। लेकिन ये लोग जननायक की उपाधि लेने में लगे हैं। जबकि उनके दल में ही इसे लेकर भारी विरोध है। उन्होंने कहा कि वैसा काम  तो कीजिए तब ना आपको जननायक की उपाधि मिलेगी। 

पटना से प्रेम की रिपोर्ट

टैग्स