ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Chhath Puja Special Trains: रांची-बिहार के बीच कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा के लिए रांची रेल मंडल ने रांची-हटिया से 7 स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं। गोरखपुर, जयनगर, पटना, कामाख्या के लिए रूट और टाइमिंग्स देखें। स्टेशन पर RPF की तैनाती, टिकट जांच सख्त.. यात्रियों से की गई विशेष अपील...

Chhath Puja Special Trains
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व की शुरुआत होते ही बिहार-झारखंड व देश के कई अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रांची रेलवे स्टेशन शुक्रवार को बिहार जाने वालों से ठसाठस भर गया, जहां सामान्य कोचों में हड़बड़ी मच गई और स्लीपर कोचों में जगह तलाशते लोग चढ़ते रहे। रेलवे प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए RPF के अतिरिक्त जवान तैनात किए जो प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद रहे।


मुख्य द्वार पर TTE की ड्यूटी लगाकर टिकट जांच सख्त की गई, ताकि अवैध यात्रा न हो। शनिवार (26 अक्टूबर) को भी भीड़ की आशंका को देखते हुए रांची और हटिया स्टेशन से कुल सात स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया। ये ट्रेनें गोरखपुर, जयनगर, पटना, कामाख्या जैसे गंतव्यों को जोड़ेंगी, जिससे छठ मनाने लौट रहे प्रवासियों को थोड़ी राहत मिल सके।


रांची रेल मंडल ने त्योहारी सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रखी हैं। इनमें से शनिवार को चलने वाली सात ट्रेनें विशेष रूप से छठ के लिए हैं। पहली, ट्रेन नंबर 08629 रांची-गोरखपुर साप्ताहिक छठ स्पेशल, शाम 4:50 बजे रांची से रवाना होगी। यह बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, पटना होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। दूसरी, 08105 रांची-जयनगर साप्ताहिक छठ स्पेशल, रात 9:25 बजे रांची से चलेगी और बोकारो, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, दरभंगा, मधुबनी के रास्ते जयनगर पहुंचेगी। तीसरी, 08621 रांची-कामाख्या साप्ताहिक छठ स्पेशल, रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी और बोकारो, धनबाद, जसीडीह, कटिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया होते हुए कामाख्या जाएगी।


चौथी ट्रेन, 08795 दुर्ग-पटना छठ स्पेशल (रांची वाया), दोपहर 12:40 बजे रांची से निकलेगी और हटिया, बोकारो, धनबाद, जसीडीह के रास्ते पटना पहुंचेगी। पांचवीं, 08889 गोंदिया-पटना छठ स्पेशल (रांची वाया), 26 अक्टूबर की रात 2:40 बजे रांची से रवाना होगी और हटिया, बोकारो, धनबाद, जसीडीह होते हुए पटना जाएगी। छठी, 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (रांची वाया), शाम 7:45 बजे रांची से चलेगी और हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा के रास्ते भुवनेश्वर पहुंचेगी। सातवीं, 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (रांची वाया), सुबह 6:35 बजे रांची से रवाना होगी और राउरकेला, हटिया होते हुए धनबाद जाएगी। ये ट्रेनें स्लीपर, जनरल और AC कोचों से लैस हैं।

संबंधित खबरें