ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

महापर्व छठ पर नेताओं की आस्था: केशव मौर्य, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरे बिहार में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

बिहार
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने आज अस्ताचलगामी यानि डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ी। 


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा एमएलसी संजय मयूख के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वही बिहार के मंत्री अशोक चौधरी अपनी पत्नी और बेटी के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अशोक चौधरी की पत्नी छठव्रत करती हैं। अपने आवास में ही उन्होंने पूरे परिवार के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। 


वही बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और बिहार की तरक्की की कामना की। छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। अब कल 28 अक्टूबर मंगलवार की सुबह में उगते हुए भगवान सूर्य को छठव्रति अर्घ देगी। पारण के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।

टैग्स

संबंधित खबरें