ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Chhath Puja: घाटों पर छठ की तैयारी शुरू, बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क

Chhath Puja 2025: बिहार एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जहां हर पर्व और त्योहार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर दुर्गा पूजा और उसके बाद आने वाला छठ महापर्व, यहाँ की आस्था का प्रतीक है। छठ पर्व, सूर्य देव और छठी

Chhath Puja
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Chhath Puja 2025: बिहार एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जहां हर पर्व और त्योहार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर दुर्गा पूजा और उसके बाद आने वाला छठ महापर्व, यहाँ की आस्था का प्रतीक है। छठ पर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का अनुपम उदाहरण है। यह पर्व बिहार की धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक पहचान को गहराई से दर्शाता है। जाने क्या कुछ है तैयारियां... 


छठ पर्व को लेकर पटना में 108 गंगा घाटों पर तैयारियां शुरूइस बार छठ महापर्व के अवसर पर पटना सिटी से दीघा तक लगभग 25 किलोमीटर की लंबाई में गंगा नदी के 108 घाटों पर अर्घ्य अर्पण की विशेष व्यवस्था की जा रही है। छठ व्रतियों के लिए सभी घाटों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, रेत (सैंड), और वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।


गंगा के जलस्तर की बात करें तो इस वर्ष यह पिछले साल की तुलना में अधिक देखा जा रहा है। 1 से 7 अक्टूबर के बीच जलस्तर में लगभग 53 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार सुबह दीघा घाट पर जलस्तर 49.20 मीटर और गांधी घाट पर 48.08 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। जलस्तर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग और साइनेज लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

टैग्स