ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Chhath Puja 2025: बिहार के लिए इस राज्य से चलाई जाएंगी AC बसें, महापर्व के दौरान हजारों यात्रियों को बड़ी राहत

Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 को लेकर हरियाणा से बिहार के बेगूसराय, पूर्णिया, मधुबनी, पटना, गया जाने वाली 14 एसी बसें शुरू। रूट और टाइमिंग्स यहां देखें। हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने बिहार सरकार के अनुरोध पर सेवा शुरू की..

Chhath Puja 2025
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की को लेकर बिहार के प्रवासी हरियाणा जैसे राज्यों से घर लौटने को बेताब हैं और ऐसे में इस बार इनकी यात्रा थोड़ी आसान बनाने की कोशिश की गई है। हरियाणा सरकार ने बिहार के अनुरोध पर विशेष एसी बस सेवाएं शुरू की हैं जो पूर्णिया, मधुबनी, बेगूसराय, पटना और गया जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।


परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बिहार सरकार के पत्र के बाद यह निर्णय लिया गया, क्योंकि हरियाणा में काम करने वाले बिहारवासी छठ पर बड़ी संख्या में लौट रहे हैं। लंबे रूट को ध्यान में रखते हुए एसी बसें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित रहे। विज ने कहा, "हमारा मकसद है कि श्रद्धालु समय पर और सुखद सफर के साथ परिवार से जुड़ सकें।" यह सेवा बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों के PPP मॉडल पर चल रही है, जिसमें 14 बसें टर्न-वाइज संचालित होंगी।


ये बसें 30 नवंबर तक चलेगीं और यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी, वे BSRTC की वेबसाइट या ऐप से सीट बुक कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार श्रमिकों, व्यापारियों और छात्रों की हर जरूरत को समझती है और जनहित में लगातार काम कर रही है। बिहार से सहरसा, पूर्णिया और मधुबनी जैसे इलाकों के लोग हरियाणा के अंबाला, पानीपत और गुरुग्राम जैसे शहरों में मजदूरी या नौकरी करते हैं, इसलिए यह सेवा उनके लिए वरदान की तरह साबित होगी।


रूट और टाइमिंग्स 

अंबाला से पूर्णिया के लिए दो बसें, एक शाम 4 बजे और दूसरी 4:30 बजे रवाना होगी। अंबाला से मधुबनी के लिए शाम 5 बजे बस चलेगी। पानीपत से मधुबनी के लिए तीन बसें दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे निकलेंगी। गुरुग्राम के राजीव चौक से बेगूसराय के लिए शाम 5 बजे, पटना के लिए 6 बजे और गया के लिए 7 बजे बसें रवाना होंगी। ये बसें एसी सुविधा से लैस हैं और यात्रा के दौरान पानी, स्नैक्स और सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। टिकट की कीमतें किफायती रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री आसानी से बुक कर सकें।