ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

चार दिनों से गायब युवक की मिली डेड बॉडी, आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को तोड़ा

PATNA : राजधानी पटना में हत्याओं के दौर जारी है. मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित पाइप फैक्ट्री का है जहां पिछले चार दिनों से गायब युवक का शव पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया

चार दिनों से गायब युवक की मिली डेड बॉडी, आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को तोड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में हत्याओं के दौर जारी है. मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित पाइप फैक्ट्री का है जहां पिछले चार दिनों से गायब युवक का शव पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया. वहीं स्थानीय लोगों ने शव की पहचान निजामपुर इलाके के रहने वाले ड्राईवर अनिल यादव के रूप में की जो फैक्ट्री में गाड़ी के ड्राईवर के रूप में कार्यरत था. 


घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. उसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्टेट हाइवे पर जा रहे दर्जनों वाहनों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा. जहां आक्रोशित लोगों ने नदी थाना की पुलिस के साथ मारपीट कर पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया. 


हालात बेकाबू होता देख विभिन्न थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. मृतक अनिल यादव के भाई और बेटे ने बताया कि फैक्ट्री के लोगों ने इनकी हत्या कर उनके शव को पानी की टंकी में फेंक दिया है. वहीं घटना के बाद फैक्ट्री के सभी वर्कर फरार है.           

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता