ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बोले पप्पू यादव, कहा.. मौत के आंकड़े छिपा रही सरकार

PATNA : बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दर्जनों लोग छपरा समेत वि

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बोले पप्पू यादव, कहा.. मौत के आंकड़े छिपा रही सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दर्जनों लोग छपरा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गंभीर रूप से बीमार कई लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। इस बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भर्ती मरीजों से मिलने पीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने हालात की जानकारी ली। इस दौरान पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।


पप्पू यादव ने कहा है कि जिन राज्यों में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है वहां जहरीली शराब पीने से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराब पीने से पिछले दिनों कितने ही लोगों की मौत हो गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार शराब से मरने वालों का आंकड़ा छुपाती है। बिना पोस्टमार्टम किए ही मौत का कारण कुछ और बता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है तो लोग शराब कहां से पी रहे है और सरकार ने शराब पीने वालों से 15 करोड़ हुए कैसे जुर्माना वसूल लिया।


उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार और विपक्ष के लोग मिलकर बिहार में शराब की बिक्री करा रहे हैं। जहरीली शराब से लगातार लोगों की मौत हो रही है लेकिन सरकार और विपक्ष के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की जान लेने के बजाए सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करे और जो भी पदाधिकारी और नेता दोषी हों सरकार उन्हें जेल भेजे। उन्होंने सरकार से शराबबंदी कानून पर फिर से विचार करने की मांग की।  

टैग्स