ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी

चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हवा के साथ-साथ तेज बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रविवार की शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। पटना में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बिहार विधानसभा परिसर में बारिश का पानी घुस गया है। विधानमंडल के आस-पास भी जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। 

 चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न

एसकेपुरी, बोरिंग रोड, एक्जीविशन रोड, पीएनटी कॉलोनी, श्रीकृष्णपुरी, पटेल नगर सहित पटना के कई इलाकों में भी भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है।


चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा का प्रभाव बढ़ने से बारिश हो रही है। रविवार को राजधानी पटना में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। बीते दिन उत्तर बिहार के अधिकतर इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अधिक सक्रियता दिखा रहा है। वातावरण में नमी बढ़ रही है।

चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गया जिला के गया सदर, बेलागंज, वजीरगंज, मानपुर, बोधगया, टनकुप्पा, फतेहपुर, कोंच, टेकारी, गुरारू, परैया, खिजरसराय, अत्तरी, बथानी, मोहड़ा, गुरूआ, आमस, बांके बाजार, इमामगंज, डुमरिया, शेरघाटी, डोभी, मोहनपुर, बाराचट्टी प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. 


रोहतास जिला के सासाराम, शिवसागर, चेनारी, करगहर, कोचस, नोखा, डेहरी, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, दावथ, रायपुर, संझौली, सूर्यपुरा, दिनारा प्रखंड में भी अलर्ट घोषित किया गया है.

चंद घंटों की बारिश में फिर पानी-पानी हुई राजधानी, विधानसभा परिसर सहित कई इलाके जलमग्न


पटना जिला के  पटना सदर, सम्पतचक, फुलवारी शरीफ, फतुहा, दनियावाँ, खुसरूपुर, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी, घोसवरी, पंडारक, बख्तियारपुर, बाढ़, मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ, दानापुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, पालीगंज, दुल्हीनबजार और बिक्रम प्रखंड में चेतावनी जारी की गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता