ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चालान के डर से सहम गई है पटना पुलिस, सीट बेल्ट लगाकर कर रही पेट्रोलिंग

PATNA : नए ट्रैफिक रुल आने के बाद से पटना में लगातार कई प्वाइंट पर चालान काटे जा रहे हैं. अब तक आम लोगों से लेकर नेता और पुलिस का भी चालान कट चुका है. जिसका खौफ अब पटना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नए ट्रैफिक रुल आने के बाद से पटना में लगातार कई प्वाइंट पर चालान काटे जा रहे हैं. अब तक आम लोगों से लेकर  नेता और पुलिस का भी चालान कट चुका है. जिसका खौफ अब पटना पुलिस पर दिखाई देने लगा है. चालान कटने के डर से सहमी पटना पुलिस अब सीट बेल्ट पहन कर पेट्रोलिंग कर रही है.


पकड़ी जा चुकी है पुलिस की चार गाड़ी
अब तक वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एसकेपुरी थानेदार की जिप्सी और तीन दूसरे थाने पुलिस की पेट्रोलिंग जीप का चालान काट चुकी है. सभी का चालान सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण कटा है. जिसके बाद रविवार को पटना पुलिस चौकस दिखी. बिना सीट बेल्ट लगाए चेकिंग प्वाइंट से पुलिस की जिप्सी गुजरती नहीं दिखी. 


खास लोगों का भी काटा जा चुका है चालान
दो विधायक, दो डीएसपी, चार दारोगा, सचिवालयकर्मी सहित करीब एक दर्जन विभागीय अधिकारियों की गाड़ी का चालान सीट बेल्ट नहीं पहने जाने के कारण काटा जा चुका है.