ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

छात्रों के आंदोलन के बाद बैकफुट पर यूनिवर्सिटी प्रसाशन, मार्च में करवाए जाएंगे छात्र संघ चुनाव; फरवरी में आएगा शेड्यूल

PATNA : पटना विश्वविद्यालय में फरवरी से मार्च ले महीने में छात्र संघ चुनाव होंगे। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राज्यपाल के निर्देश के बाद यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिय

छात्रों के आंदोलन के बाद बैकफुट पर यूनिवर्सिटी  प्रसाशन, मार्च में करवाए जाएंगे छात्र संघ चुनाव; फरवरी में आएगा शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना विश्वविद्यालय में फरवरी से मार्च  ले महीने में छात्र संघ चुनाव होंगे। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राज्यपाल के निर्देश के बाद यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया है। इसमें साफ़ कहा गया है कि छात्र संघ चुनाव भी करवाए जाएंगे साथ ही हॉस्टल की समस्या का भी निजात किया जाएगा। इसको लेकर सहमति बन गई है। 


पटना विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में परीक्षाएं होनी है। ऐसे में इन दो महीनों में चुनाव करवाया जाना उचित नहीं होगा इससे परीक्षा भी बाधित होगा और छात्र -छात्राओं को भी समस्या होगी। लिहाजा चुनाव का शेड्यूल फरवरी में जारी होगा। इसके बाद मार्च में चुनाव करवा लिए जाएंगे। 


वहीं, इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा कि अधिसूचना के बाद ही वह अपना आंदोलन वापस लेंगे। जबतक इसको लेकर आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी नहीं हो जाती है और उसमें तारीखों का विवरण नहीं दिया जाता है तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा। यदि आज अधिसूचना जारी हो जाता है तो वह आंदोलन आज खत्म कर दिया जाएगा। 


जबकि, हॉस्टल की समस्या को लेकर प्रॉक्टर रजनीश कुमार ने साफ़ तौर पर कहा कि कई हॉस्टल में कई तरह की समस्या है। ऐसे में मरम्मती के बाद छात्रावास भी आवंटित किया जाएगा। इतना ही नहीं छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राज्यपाल ने पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास से संबंधित मुद्दों पर विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है।


इधर राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र- छात्राओं के लिए है। ऐसे में छात्रों समस्याओं के समाधान का निर्देश भी हमारी तरफ से दिया गया है। राजपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के बीच संवाद बनाए। छात्र संघ चुनाव भी करवाने का निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए।