ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के मौके पर युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह और सांसद नीरज शेखर ने किया पूजन सामग्री का वितरण, कहा - निस्वार्थ सेवा ही हमारा लक्ष्य

BALLIA : दीपवाली के बाद अब पूर्वांचल के इलाकों में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर गली- चौराहे सजने शुरू हो गए हैं और गंगा घाटों पर भी सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। त

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के मौके पर युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह और सांसद नीरज शेखर ने किया पूजन सामग्री का वितरण, कहा - निस्वार्थ सेवा ही हमारा लक्ष्य
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BALLIA : दीपवाली के बाद अब पूर्वांचल के इलाकों में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर गली- चौराहे सजने शुरू हो गए हैं और गंगा घाटों पर भी सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। ताकि सही समय पर सबकुछ पूरा कर लिया जाए और छठ व्रती माताओं-बहनों को अधिक कठनाई का सामना नहीं करना पड़े। इस बीच अब युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बड़ी पहल की है। 


दरअसल, रोहित कुमार सिंह और युवा चेतना के तरफ से छठ महापर्व को लेकर न सिर्फ बिहार में लोगों की मदद की जा रही है बल्कि अब उत्तर प्रदेश में भी छठ व्रती माताओं -बहनों को बड़ी सेवा प्रदान की जा रही है। इनके तरफ से यूपी के बलिया मालदेपुर मोड़ पर हजारों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।


छठ महापर्व के मौके पर रोहित सिंह ने सूप,नारियल और साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हमारे संगठन के साथ आज लोग जुड़ रहे हैं और इसकी सक्रियता न सिर्फ बिहार और यूपी में हैं बल्कि पुरे देश भर में हैं। हमलोग हर लोगों की मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम आज भी महापर्व के मौके पर लोगों को सेवा कर रहे हैं। 


इधर, इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एव सांसद नीरज शेखर ने समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर ने कहा की निस्वार्थ युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह बलिया के लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता माता का वैभव बढ़ा है। सांसद नीरज शेखर ने कहा की जनसेवा से बड़ा काम कुछ नहीं।


युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम गरीब और वंचित वर्ग की सेवा हेतु समर्पित हैं। रोहित सिंह ने कहा की दुनिया में पूर्वांचली समाज ही है जो डूबते हुए सूरज की पूजा करता है। रोहित ने कहा की छठी माई से प्रार्थना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और आशीर्वाद दें की वह भारत को सोने का शेर बनाएं। रोहित ने कहा भारत निर्माण के महायज्ञ में सभी लोग शामिल हों।