ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बुरी तरह से फंस गए मास्टर जी ! वीडियो कॉल कर कपड़े उतराने लगी लड़की, अब पांच लाख का आया डिमांड

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में एक शिक्षक के अश्लील वीडियो के जाल में बुरी तरह फंसने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्णिया जिले में तैनात शिक्षक को वीडियो कॉल कर एक युवती ने उ

बुरी तरह से फंस गए मास्टर जी ! वीडियो कॉल कर कपड़े उतराने लगी लड़की, अब पांच लाख का आया डिमांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में एक शिक्षक के अश्लील वीडियो के जाल में बुरी तरह फंसने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्णिया जिले में तैनात शिक्षक को वीडियो कॉल कर एक युवती ने उन्हें उत्तेजित करने वाले संवाद कर खुद को न्यूड कर उन्हें भी झांसे में ले लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये भेजने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद यह टीचर काफी परेशान हो गए और उसके बाद हो हुआ यह जानने वाली बात है। 


दरअसल, भागलपुर जिले में जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ में रहने वाले एसके नाम से जाने जाने वाले एक शिक्षक के अश्लील वीडियो के जाल में बुरे फंसने का मामला आया है। यह टीचर पूर्णिया जिले के एक ब्लाक में तैनात है। इनको  वीडियो कॉल कर एक युवती नेउत्तेजित करने वाले संवाद कर खुद को न्यूड कर भी झांसे में ले लिया। जबतक वह सतर्क हो कॉल को कट करते, उनको लड़की खुद को न्यूड कर उत्तेजित इशारे करने लगी।


वहीं,  न्यूड होने के बाद लड़की ने कुछ देर के बाद कॉल कट कर दिया। मास्टरजी ने राहत की सांस ली, लेकिन कॉल कट जाने से उनका संकट टला नहीं था। बल्कि वह बुरी तरह उस ब्लैकमेलर युवती के जाल में फंसते नजर आए। वीडियो कॉल कट करने के करीब एक घंटे बाद लड़की का कॉल आया। उसके बाद इनको  एक वीडियो क्लिप का मैसेज भेजा गया था। जिसे देख वह घबरा गए। कॉल करने वाली लड़की ने फिर कॉल कर उन्हें पांच लाख रुपये एक अकाउंट में भेजने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने की बात कही।



इस कॉल के बाद मास्टरजी पूरी तरह से डर गए और कहा किउनके पास फिलहाल इतनी रकम नहीं है। उन्होंने एक अकाउंट में 25 हजार रुपये भेज परेशानी से छुटकारा देने को गिड़गिड़ाया, लेकिन युवती का कॉल फिर देर शाम ही आ गया। युवती ने शिक्षक को यह धमकी दी कि उसके फेसबुक प्रोफाइल से उसके सारे अपनों को वीडियो भेज देगी। 


वहीं, एक कॉल उन्हें दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बता किसी पुरुष ने भी कड़क लहजे में कॉल किया। कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी दी। यह भी कहा कि अगर लड़की से समझौता कर लो तो बात बन सकती है।वीडियो कॉल को रिसीव कर परेशानी में पड़ गए उक्त शिक्षक को तिलकामांझी निवासी शिक्षक दोस्त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया लेकिन लोकलाज के भय से केस दर्ज कराने के बजाय अपने एक इंस्पेक्टर रिश्तेदार से मदद मांगी है।