ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bullet train in Bihar: बिहार के इस जिले से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण को लेकर आई बड़ी अपडेट

Bullet train in Bihar: अब राज्य से होकर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। केंद्र सरकार की बनारस से हावड़ा तक की बुलेट ट्रेन परियोजना में भोजपुर जिले के कई गांव शामिल किए गए हैं। जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है|

बुलेट ट्रेन बिहार, भोजपुर बुलेट ट्रेन रूट, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा अपडेट, जगदीशपुर बुलेट ट्रेन, बुलेट ट्रेन गांव सूची, राष्ट्रीय उच्च रेल कॉर्पोरेशन, बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर
बनारस से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी खबर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bullet train in Bihar: बनारस और हावड़ा के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन अब बिहार के भोजपुर जिले से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन विशेष रूप से जगदीशपुर, उदवंतनगर और कोइलवर प्रखंड के कई गांवों को छूते हुए निकलेगी। इसके लिए राष्ट्रीय उच्च रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की ओर से रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।


इन गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन:

जगदीशपुर प्रखंड के भटौली, बिमवा, चकवा, दावा, हरदिया, हरिगांव, हेतमपुर, कटाईबोझ, कौरा, तीयर, उतरदाहा और तुलसी जैसे गांव इस रूट में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन इलाकों में जमीन अधिग्रहण को लेकर नोटिस जारी किया है और जमीन की पहचान, प्रकार और खेसरा नंबर जैसी अहम जानकारियां मांगी हैं।


भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की तैयारी:

जगदीशपुर के अंचलाधिकारी विश्वजीत निलांकार ने बताया कि पहले चरण में राजस्व कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं। वे गांवों में जाकर जमीन मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कौन-सी जमीन सरकारी है। जैसे ही भूमि अधिग्रहण का आदेश मिलेगा, अधिसूचना जारी कर मापी की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।


लाभार्थियों को मिलेगा मुआवजा:

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण होने पर प्रभावित जमीन मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापन की योजना भी लागू की जाएगी।