ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बजट सत्र : विधानसभा में आज पांचवें दिन की कार्यवाही, बजट पर आज भी जारी रहेगी चर्चा

PATNA : बजट सत्र के पांचवें दिन आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अल्पसूचित प्रश्न और तारांकित प्रश्न के

बजट सत्र : विधानसभा में आज पांचवें दिन की कार्यवाही, बजट पर आज भी जारी रहेगी चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के पांचवें दिन आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अल्पसूचित प्रश्न और तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से अलग-अलग के सदस्यों के सवाल होंगे और उस पर सदन में सरकार की तरफ से जवाब आएगा। 


प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। शून्यकाल में सदस्यों की तरफ से तात्कालिक मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श एवं सरकार का उत्तर आएगा। आज उर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विधि विभाग से जुड़े मंत्रियों से सवाल होंगे। 


बजट सत्र के दौरान अब तक केवल एक दिन प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही पूरी हो पाई है। विधानसभा में आज भोजन अवकाश के बाद बिहार बजट पर आम चर्चा शुरू हो जाएगी। विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए 2 दिन का समय रखा गया है। शुक्रवार को भी यह चर्चा जारी रहेगी। 


विधानमंडल के बजट सत्र में चौथे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरजेडी विधायक के हंगामा करते नजर आए। आरजेडी ने रोजगार के मसले पर नीतीश सरकार को घेरा।

टैग्स