ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

BSSC Recruitment : बिहार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, BSSC ने आवेदन तिथि बढ़ाई; देखें शुल्क, योग्यता और ऑनलाइन प्रक्रिया

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने फाइलेरिया निरीक्षक के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन और 18 दिसंबर तक फॉर्म सब्मिट कर सकेंगे।

 BSSC Recruitment : बिहार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, BSSC ने आवेदन तिथि बढ़ाई; देखें शुल्क, योग्यता और ऑनलाइन प्रक्रिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्वास्थ्य विभाग में फाइलेरिया निरीक्षक के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह नियुक्ति द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जानी है। आयोग ने अभ्यर्थियों की बढ़ती मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए तिथियों में संशोधन किया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 और फॉर्म सब्मिट करने की तिथि 28 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन अब इसमें दो सप्ताह का अतिरिक्त मौका प्रदान किया गया है। नई अनुसूची के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 और आवेदन सब्मिट करने की तिथि 18 दिसंबर 2025 तय की गई है।


फाइलेरिया निरीक्षक के कुल 69 पदों में से 30 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के वेतनमान पर नियुक्ति मिलेगी।


आयु सीमा और शुल्क

फाइलेरिया निरीक्षक पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाओं, बीसी/ईबीसी वर्गों, एससी/एसटी वर्गों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जिसका भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।


चयन प्रक्रिया में तीन चरण

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी— प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन संख्या 40 हजार से अधिक होती है, तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, आवेदन संख्या अत्यधिक होने की स्थिति में परीक्षा एक से अधिक चरणों में भी ली जा सकती है। ऐसे मामलों में सभी चरणों के परिणाम समानीकरण (Normalization) प्रक्रिया के आधार पर तैयार किए जाएंगे, ताकि सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके।


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन संख्या Adv. No. 02/23 (A) से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना पढ़नी होगी। इसके बाद New Registration के माध्यम से पंजीकरण कर लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी विवरण सही भरने के बाद शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट करें।