ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया

BSEB : बोर्ड ने साफ़ निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या चूक की गुंजाइश नहीं होगी। बाद में किसी तरह का संशोधन या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रधान की ज़िम्मेदारी होगी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BSEB : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2025-27 के लिए इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि घोषित कर दी है। छात्र-छात्राएं 21 सितंबर तक अपनी पहचान और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।


बोर्ड ने साफ़ निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या चूक की गुंजाइश नहीं होगी। बाद में किसी तरह का संशोधन या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रधान की ज़िम्मेदारी होगी कि वे आधिकारिक वेबसाइट से फ़ॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को दो प्रतियों में उपलब्ध कराएं। विद्यार्थी अपने हाथ से फ़ॉर्म भरकर और हस्ताक्षर करके एक प्रति विद्यालय को देंगे, जबकि दूसरी प्रति पर विद्यालय की मुहर लगवाकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे।


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने 21 सितंबर तक शुल्क जमा कर दिया है, उनका फ़ॉर्म 24 सितंबर तक भरा जाएगा। यदि किसी कारणवश 21 तारीख़ तक पंजीकरण नहीं हो पाता, तो 24 सितंबर तक अंतिम अवसर दिया जाएगा। स्वतंत्र श्रेणी (प्राइवेट) के विद्यार्थी भी इसी तारीख़ तक प्रक्रिया पूरी करेंगे।


इसके साथ ही इस बार केवल इंटर परीक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भी पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। विज्ञान, वाणिज्य और कला के अतिरिक्त अब सुरक्षा, पर्यटन, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम और आईटी जैसे विषय भी शामिल किए गए हैं। ये विषय अनिवार्य, ऐच्छिक और अतिरिक्त श्रेणी में उपलब्ध रहेंगे और 2027 की परीक्षा में इनका मूल्यांकन होगा।