ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

BSEB Exam Result 2023: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

PATNA: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कई दिनों से रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं

BSEB Exam Result 2023: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कई दिनों से रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं हालांकि बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी भी वक्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।


दरअसल, 10वीं या 12वीं का रिजल्ट जारी करने के पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से उसकी तारीख और समय की जानकारी दी जाती है। इस बार अभी तक बोर्ड की तरफ से 12वीं के रिजल्ट को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज शाम तक 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकती है।


बताया जा रहा है कि BSEB रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा और रिजल्ज जारी होने की तारीख और समय बताए जाएगी। टॉपर्स के नाम और रिजल्ट डेटा की घोषणा करने के लिए बोर्ड इसकी जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 


सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in, www.secondary.biharboardonline.com,www.inter23.biharboardonline.com, www.biharboardonline.com, www.results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टैग्स