ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BPSC TRE Exam: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की आ गई डेट, जानिए.. कब होगा एग्जाम

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की होने वाली शिक्षक बहाली के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। बीपीएससी ने परीक्षा की तिथि घोषित की है। बीपीएससी की तरफ से जारी की गई

BPSC TRE Exam: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की आ गई डेट, जानिए.. कब होगा एग्जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की होने वाली शिक्षक बहाली के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। बीपीएससी ने परीक्षा की तिथि घोषित की है। बीपीएससी की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।


बिहार लोक सेवा आयोग ने के नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए आगामी 15 और 16 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा में एक ही पेपर होंगे।


ढाई घंटे की परीक्षा में भाग एक भाषा, भाग दो में सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित सबजेक्ट का होगा। भाषा क्वालिफाइंग विषय होगा, जिसमें 30 अंकों के 30 सवाल पूछे जाएंगे वहीं सामान्य अध्ययन में 40 अंकों के चालीस सवाल होंगे। जबकि जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 अंक के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाई होने के बाद ही मेधा सूची बनाई जाएगी। BPSC TRE 3.0 में भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और ना ही इंटरव्यू नहीं होगा।