ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BPSC TRE-4: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले होगी BPSC TRE-4 की परीक्षा, महिलाओं को 35% आरक्षण; क्या बोले शिक्षा मंत्री?

BPSC TRE-4: सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले BPSC TRE-4 परीक्षा जल्द कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, जो सिर्फ बिहार निवासी पर लागू होगा।

BPSC TRE-4
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC TRE-4: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग तुरंत सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना करे और TRE-4 परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।


मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग की बैठक में फैसला लिया गया है कि TRE-4 परीक्षा चुनाव से पहले करवा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आज एक अहम बैठक बुलाई है और पूरी तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।


शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में डोमिसाइल नीति को पूरी तरह लागू करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है ताकि नियोजन में केवल राज्य के निवासियों को ही लाभ मिले। मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक नीतीश सरकार के कार्यकाल में करीब 12 लाख लोगों को नौकरी या रोजगार दिया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।


उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ केवल बिहार निवासी महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और व्यवस्था पूरी तरह से लागू की जाएगी। यह फैसला न सिर्फ युवाओं के लिए उम्मीद जगाने वाला है, बल्कि चुनावी मौसम में विपक्ष के लिए एक बड़ा सियासी संदेश भी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता