ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए एग्जाम सेंटर को लेकर क्या कुछ कहा

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक बहाली परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि आयोग

BPSC  शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए एग्जाम सेंटर को लेकर क्या कुछ कहा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक बहाली परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही फाइनल एडमिट कार्ड हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे।


बीपीएससी चेयरमैन ट्वीट कर परीक्षा केंद्र पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हुआ है अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले वाले प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है। बता दें कि बिहार में 1.79 लाख शिक्षकों के पदों पर बहाली के लिए 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीपीएससी ने गुरुवार को शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड की जानकारी साझा किए जाने के बाद से अभ्यर्थियों में कंफ्यूजन पैदा हो गई है। इसे स्पष्ट करते हुए बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही सेंटर कोड डिकोड करने के बाद फाइनल एडमिट कार्ड होंगे। साथ ही जितना संभव हो सका है, अभ्यर्थियों को उनके गृह प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है ताकि उन्हें ज्यादा दूर जाने में परेशानी न झेलनी पड़े। 


आपको बताते चलें कि, बीपीएससी ने बीते कल ही टीचर बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी। फिलहाल एग्जाम सिटी या जिला बताया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया गया है। सेंटर कोड के जरिए बाद में इन्हें डिकोड किया जाएगा। आयोग परीक्षा से चार दिन पहले परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी शेयर करेगा।