ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BPSC Teacher News: बिहार के 66 हजार शिक्षकों को होली से पहले नीतीश सरकार का बड़ा गिफ्ट, इस दिन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

BPSC Teacher News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें करीब 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 BPSC Teacher News
66 हजार शिक्षकों को होली से पहले नीतीश सरकार का बड़ा गिफ्ट,
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

BPSC Teacher News: बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को 66,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से 10739 शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। शेष शिक्षकों को अन्य जिला मुख्यालयों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।


पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जबकि शेष 30 जिलों में स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। BPSC शिक्षक बहाली के तीसरे चरण (TRE 3.0) के तहत चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वे अपने स्कूलों में योगदान दे सकेंगे।


आपको बता दें कि BPSC ने 19 से 22 जुलाई 2024 के बीच TRE 3.0 परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाद में परीक्षा दोबारा कराई गई, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। परीक्षा परिणाम नवंबर 2024 में घोषित किया गया था, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हुई। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता