ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

BPSC TRE 3 RESULT: बीपीएससी ने टीआरई 3 का रिजल्ट जारी किया, 9वीं-10वीं के इतने अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC TRE 3 RESULT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 3) का परिणाम (bpsc result ) घोषित कर दिया है। कक्षा 9वीं और 10वीं (9

BPSC TRE 3 RESULT: बीपीएससी ने टीआरई 3 का रिजल्ट जारी किया, 9वीं-10वीं के इतने अभ्यर्थी हुए सफल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC TRE 3 RESULT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 3) का परिणाम (bpsc result ) घोषित कर दिया है। कक्षा 9वीं और 10वीं (9TH 10TH) के लिए निकाली गई 19,415 पदों पर कुल 15,251 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 


अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम 50% आरक्षण रोस्टर के अनुसार जारी किया गया है। कक्षा 1 से 12वीं तक कुल 84 हजार 581 पदों पर शिक्षकों(bpsc teacher ) की नियुक्ति होनी है। फरवरी महीने में निकाले गए विज्ञापन के मुताबिक, 87774 पदों पर नियुक्ति होनी थी लेकिन अब 193 पदों को कम कर दिया गया है।


इससे पहले बीते 15 नलंबर को टीआरई तीन में क्लास 1 से 8वीं तक का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें 38900 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कक्षा 1 से पांच में 21911 और कक्षा 6 से 8 में 16989 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कक्षा 6 से 8 में 6 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था जबकि कक्षा 1 से 5 में तीन विषयों के नतीजे जारी किए गए थे।


ऐसे चेक करें रिजल्ट

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर BPSC TRE 3.0 RESULT PDF LINK पर क्लिक करें। अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी खुल जाएगी। इसमें अपना नाम सर्च करें और भविष्य के लिए पीडीएफ फाइल को सुरक्षित रख लें।