ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों ने CS से की मुलाकात, री-एग्जाम को लेकर क्या हुई बात ?

BPSC Candidate Protest बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की है.

bpsc protest
bpsc protest मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद निकलते छात्र
© GANESH SAMRAT
Viveka Nand
2 मिनट

BPSC Candidate Protest: बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों(BPSC Candidate) के डेलीगेशन ने सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा(Chief Secretary amrit lal meena) से मुलाकात की है। मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बीपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि आखिर बातचीत के बाद क्या फैसला हुआ।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात के बाद बीपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि करीब 10 अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की है। बहुत ही साकारात्मक बातचीत हुई है, उन्होंने हमारी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना है। अभ्यर्थियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है और जल्द ही फैसला लेगी। मुख्य सचिव से बातचीत हो गई है और अब फैसला सरकार को करना है।

अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार अब जो भी फैसला लेती है, उसके बाद हम तय करेंगे की आगे क्या करना है। जबतक सरकार हमारी मांगों पर फैसला नहीं लेती है आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी पटना से बाहर हैं ऐसे में उनके आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। अभी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका है। सीएस ने हमारी मांग सुनी है लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है और जब तक सरकार निर्णय नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा।