ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: B.N कॉलेज में बम धमाके में घायल छात्र ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, विस्फोट की चपेट में हुआ था जख्मी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित बी.एन. कॉलेज (B.N. College) में मंगलवार को हुई बमबाजी की घटना के बाद घायल छात्र सुधीर पांडे की मौत हो गई है.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित बी.एन. कॉलेज (B.N. College) में मंगलवार को हुई बमबाजी की घटना के बाद घायल छात्र सुधीर कुमार की मौत हो गई है। यह खबर सामने आते ही कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। मृतक छात्र सुधीर रोहतास जिले के भालुनी गांव का निवासी था और उसके पिता का नाम धर्मेंद्र पांडेय है।


मंगलवार को कॉलेज परिसर में दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास कॉलेज के परीक्षा भवन के गलियारे में अचानक देसी बम फेंका गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में दूसरा बम कॉलेज गेट के पास फेंका गया, जिससे लोहे की ग्रिल गिर गई और एक छात्र उसकी चपेट में आ गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सिलिंग का हिस्सा भी गिरा, जिससे सुधीर के सिर पर गंभीर चोट आई।


घायल अवस्था में सुधीर को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बाद में उसे मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सुधीर की मौत हो गई। इसकी पुष्टि उसके मामा ने की है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने बीएन कॉलेज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।


वहीं, कॉलेज में दोनों छात्र प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और अन्य छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुधीर की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। पीरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि यह हमला छात्र गुटों के आपसी विवाद का नतीजा हो सकता है। इस घटना ने पटना विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान खुलेआम बमबाजी और हिंसा न केवल छात्रों की जान को खतरे में डालती है, बल्कि शैक्षणिक माहौल को भी प्रभावित करती है।