ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भाजपा ने राजद को दिया जवाब, तेजस्वी ने अपने पिता के लिए पोस्टर बनवाया, पर यहां भी नौवीं फेल का परिचय दे दिया, गलती से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम छपवा दिया

राजद द्वारा लगाए गए विवादास्पद पोस्टर पर भाजपा ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर करारा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने पोस्टर को राजद की दूषित सोच का उदाहरण बताया और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की ईमानदारी की तारीफ की।

विजय सिन्हा पोस्टर विवाद, तेजस्वी यादव भाजपा हमला, राजद पोस्टर वार, बिहार राजनीति 2025, लालू यादव विवाद, भाजपा बनाम राजद, विजय सिन्हा ईमानदारी, बिहार उपमुख्यमंत्री विवाद
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर लगाए गये विवादास्पद पोस्टर पर भाजपा विपक्षी पार्टी राजद पर हमलावर हो गई है. भाजपा ने कहा है कि राजद का चरित्र ही दूषित है. पोस्टर देखने से यह झलक रहा है कि तेजस्वी यादव ने अपने पिता के लिए यह पोस्टर बनवाने का काम किया था, पर गलती से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम छप गया. 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा है कि राजद अपने दूषित संस्कार को लगातार परिलक्षित कर रहा है। पोस्टर को देखने से इस पोस्टर में जितनी बातों का उल्लेख है, वह सभी लालू प्रसाद यादव से मिलता है। लालू प्रसाद यादव को पूरे बिहार की जनता उनके बुड़बक अंदाज से परिचित है. जहां तक तेजस्वी यादव की बात है तो पूरा बिहार जानता है कि तेजस्वी नौवीं फेल  हैं। क्रिकेट खेलने गये थे लेकिन क्रिकेट तो खेला नहीं क्रिकेटर के लिए पानी ढोने का काम करने लगे.

बिहार की जनता जानती है कि उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार और अपराध की जननी है। उस परिवार पर दर्जनों भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। जहां तक बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की बात है तो पूरा बिहार उनकी ईमानदारी कर्मठता,व कार्यकुशलता से वाकिफ है। विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत कर बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और फिर बाद में विभिन्न संगठनों में कार्य कर आज उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी लेकर बिहार की जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं।‌ आज उनकी ईमानदारी की चर्चा पूरे बिहार में हैं ,भ्रष्टाचारियों के लिए सबसे सख्त व कठोर में उनकी गिनती होती है।‌ चाहे वह पथ निर्माण विभाग में तेजस्वी यादव के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करना हो या एक बड़े कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की बात हो । तेजस्वी यादव की घबराहट इसी से है। राजद के घबराहट का नतीजा हीं पोस्टर वार है। बिहार की जनता इसे देख रही है और समय आने पर वोट के जरिए इसका जबाब देगी ।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता