ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bihar Politics: 'नौवीं फेल को क्या पता पढ़ाई क्या होती है'...बिहार भाजपा का तेजस्वी यादव पर जोरदार प्रहार

Bihar Politics: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों पर झूठी सहानुभूति दिखाना बंद करें। कहा- नौवीं फेल व्यक्ति नियुक्ति प्रक्रिया नहीं समझ सकता।

तेजस्वी यादव भाजपा विवाद  प्रभाकर मिश्र तेजस्वी यादव  बिहार राजनीति 2025  शिक्षक अभ्यर्थी धरना  तेजस्वी यादव पढ़ाई विवाद  भाजपा बनाम राजद  लालू यादव घोटाला  नौकरी के बदले जमीन  तेजस्वी यादव पर हमला  ब
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर तेजस्वी यादव के हैंडल से किये गये पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कब से युवाओं के हित में सोचने लगे। नौंवी फेल व्यक्ति कभी नहीं समझ सकता कि पढ़ाई -लिखाई क्या होती है और धरना-प्रदर्शन से विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई का कितना नुकसान होता है। तेजस्वी यादव यह भी नहीं समझ सकते की विभाग में पदों के सृजन से लेकर नियुक्ति तक क्या प्रक्रिया होती है। तेजस्वी यादव उस बिगड़ैल शाहजादे की तरह हैं, जो अपनी जेब में माचिस लेकर घुमता है और जहां भी ज्वलनशील पदार्थ देखता है, माचिस की तिल्ली जलाकर फेंक देता है। 

प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगें सरकार के संज्ञान में है। कुछ करेगी, तो सरकार ही करेगी। तेजस्वी यादव जैसे लोग सिर्फ जलती आग में अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेंकेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों पर झूठी सहानुभूति न दिखाएं। वे अपने पिता से पूछें कि उनके समय में शिक्षकों की क्या स्थिति थी, उन्होंने कितने मानदेय पर शिक्षकों की बहाली की थी। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि जिसके पिता ने नौकरी देने के नाम पर गरीब छात्रों की जमीन हड़प ली, वह युवाओं के हित में क्या सोचेगा। लालू को जब भी मौका मिला, तो नौकरी देने के नाम पर अपनी तिजोरी भरी। लालू-राबड़ी के शासनकाल में नौकरियों की बोली लगती थी, मेधावी छात्र धूल फांकते थे, पैसे वाले आयोग्य लोग नियुक्तियां पाते थे। तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं।