ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

BJP ने चुनावी वादा निभाया, कैबिनेट ने कोरोना के फ्री टीका और 20 लाख रोजगार के एजेंडे पर लगाई मुहर

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से किया वादा सरकार बनने के बाद पूरा करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. नीतीश कैबिनेट के हुई दूसरी बैठ

BJP ने चुनावी वादा निभाया, कैबिनेट ने कोरोना के फ्री टीका और 20 लाख रोजगार के एजेंडे पर लगाई मुहर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से किया वादा सरकार बनने के बाद पूरा करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. नीतीश कैबिनेट के हुई दूसरी बैठक में बीजेपी की तरफ से किए गए फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है. बिहार में अब कोरोना का व्यक्ति इन लोगों को मुफ्त में लगाया जाएगा. साथ ही साथ 20 लाख रोजगार सृजन के लिए भी कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है. इसके लिए युवाओं को व्यवसाय करने पर सरकार 5 लाख तक का अनुदान देगी. अनुदान में से 50 फ़ीसदी की राशि सब्सिडी के तौर पर मिलेगी. 


नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की योजनाओं पर मुहर लगी है. कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद बाहर निकलते वक्त बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरकार ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में अगले 5 साल के लिए सरकार के एजेंडे और नीतियों को लेकर कई प्रस्ताव पास किए हैं. 


रोजगार सृजन के लिए बिहार में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जायेगा. साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है. तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है.


कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास होने पर 25,000 और ग्रेजुएशन प्राप्त करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है. एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में सरकार ने ऐसे बच्चे जिनके हृदय में बचपन से ही छेद हो उनके इलाज की मुफ्त सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है. इस संबंध में भी कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पर मुहर लगाई है.