ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP को है चुनाव जितने का घमंड, बोले तेजस्वी यादव ....नरेंद्र मोदी को अपने आगे कुछ समझ नहीं आ रहा है

PATNA : लालकिले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी के तरफ से दिए गए भाषण को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होेंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि पीएम रोजगा

BJP को है चुनाव जितने का घमंड, बोले तेजस्वी यादव  ....नरेंद्र मोदी को अपने आगे कुछ समझ नहीं आ रहा है
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लालकिले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी के तरफ से दिए गए भाषण को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होेंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि पीएम रोजगार सहित जनहित के मुद्दों पर बात करेंगे। लेकिन पीएम अपने भाषण में राजनीति लेकर आए, आज के दिन ऐसा करना शोभा नहीं देता।


तेजस्वी ने कहा कि-  लोगों को उम्मीद थी कि पीएम रोजगार के अवसर, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, किसानों की आय दोगुनी करने पर बोलेंगे। हमने उन्हें भ्रष्टाचार से लड़ने के बारे में बात करते हुए सुना, लेकिन एक दिन पहले अजित पवारको भ्रष्टाचारी बोल रहे हैं, वहीं, दूसरे दिन उन्हें गले लगा रहे हैं तो ये कौन सा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है?  देश की जनता सब देख रही है। 


इसके आगे तेजस्वी यादव ने 2024 में फिर से वापसी वाले पीएम के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि-  ये तो घमंड है। सत्ता में कोई भी स्थायी नहीं होता है। जनता देख रही है कि आज की स्थिति क्या है। महंगाई, बेरोजागारी, गरीबी इस पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पीएम ने कहा था कि दरभंगा एम्स खुल गया है। झूठ बोले थे। आज के दिन भी प्रधानमंत्री ने नकारात्मक राजनीति की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि- नरेंद्र मोदी को अपने आगे कुछ समझ ही नहीं रहे हैं, ये बहुत बड़ी गलतफहमी है। बहुत लोगों का अहंकार चूर हुआ है. यह तो नियम है कि जो आएगा वो जाएगा। 


बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 10 वीं बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 2024 को लेकर भविष्यवाणी भी की। उन्होंने कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।