ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BJP के हेलीकॉप्टर पर वही चढ़ेगा जिसने कोरोना टेस्ट कराया हो, पार्टी ऑफिस में लगा जांच का कैंप

PATNA : बिहार चुनाव के दौरान अपने नेताओं के लगातार कोरोना पॉजिटिव होने से बेहाल बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को बचाने का नया रास्ता निकाला है. अब बीजेपी के हेलीकॉप्टर और जनस

BJP के हेलीकॉप्टर पर वही चढ़ेगा जिसने कोरोना टेस्ट कराया हो, पार्टी ऑफिस में लगा जांच का कैंप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार चुनाव के दौरान अपने नेताओं के लगातार कोरोना पॉजिटिव होने से बेहाल बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को बचाने का नया रास्ता निकाला है. अब बीजेपी के हेलीकॉप्टर और जनसभाओं के मंच पर उन्हीं को जगह मिल रही है जिसने कोरोना टेस्ट कराया हो. रिपोर्ट निगेटिव दिखाने के बाद ही जगह मिल रही है. पटना के प्रदेश कार्यालय में कोरोना जांच का स्थायी कैंप लगा दिया गया है.


कोरोना से बेहाल बीजेपी
दरअसल इस चुनाव में बीजेपी पर कोरोना की मार पड़ी है. देवेंद्र फडणवीस, स्मृति इरानी और सुशील मोदी से लेकर राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. लिहाजा अब हद से ज्यादा एहतियात बरती जा रही है. अब कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट दिखाए बगैर नेताओं को हेलीकॉप्टर से लेकर मंच तक इंट्री नहीं मिल पा रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल हों या बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव. तमाम बड़े नेता लगातार कोरोना टेस्ट करा रहे हैं. जिसने टेस्ट नहीं कराया उसे हेलीकॉप्टर पर जगह नहीं मिल रही है. ये नियम सिर्फ बीजेपी नेताओं के लिए ही नहीं बल्कि सहयोगी पार्टियों के नेताओं के लिए भी लागू है.


बीजेपी के नेताओं के साथ जेडीयू के ललन सिंह, हम के जीतन राम मांझी और वीआईपी के मुकेश सहनी जैसे नेता भी हेलीकॉप्टर से घूम रहे हैं. ऐसे तमाम नेताओं को बीजेपी के चॉपर पर सवार होने से पहले कोरोना टेस्ट कराना पड़ रहा है. ऐसे ही टेस्ट में वीआईपी के मुकेश सहनी कोरोना पॉजिटिव पाये गये.


बीजेपी दफ्तर में कोरोना जांच का स्थायी कैंप
कोरोना से बेहाल बीजेपी ने अपने प्रदेश कार्यालय में कोरोना जांच स्थायी कैंप लगा दिया गया है. हर रोज सैंपल लेने वाली टीम पहुंच रही है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आने वाले हर नेता की जांच हो रही है. अब तक 300 से ज्यादा नेताओं का टेस्ट हो चुका है. अब तक एक दर्जन  से ज्यादा नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोगों की एंट्री सीमित कर दी गयी है. 

टैग्स