ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान शुरु, 20 अक्टूबर तक चलेगा

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज पार्टी के घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने झंडी दिखाकर 'पेटियां रथ' को रवाना किया।

भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान शुरु, 20 अक्टूबर तक चलेगा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज पार्टी के घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव लेने हेतु 'पेटियां रथों' को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसावल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने के लिए सुझाव संग्रह अभियान की आज से शुरुआत की जा रही है। 


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने  बिहार में गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण और किसान के कल्याण के लिए  धरातल पर बहुत सारे काम किये है। एनडीए की फिर से सरकार बने इसके लिए हम मतदाताओं से घोषणा पत्र के लिए सुझाव चाहते है कि जनता बिहार विकसित बिहार बनाने के लिए वे अपना सुझाव देने का काम करे। 


उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के लिए एक करोड़ लोगों से सुझाव लिया जाएगा। यह रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के शहरों और गाँव में पहुंचेगा और लोगों से  सुझाव लेगा। लोगों से इसके लिए सुझाव मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रथ सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा, " यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार हमारा घोषणा पत्र गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्तिकरण और किसानों का कल्याण होगा।"


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब तक एनडीए सरकार जो काम की है उसे और आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर विकसित बिहार वेबसाइट का  भी लॉन्चिंग किया गया। इसके जरिये भी लोग अपना सुझाव दे सकते हैं। 


इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार,कार्यक्रम संयोजक प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा,विधानपार्षद देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रो सीता सिन्हा,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,प्रभात कुमार,सूरज पाण्डे सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।