ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

वर्दी में सिपाही से ठुमका लगवाने वाले तेजप्रताप को BJP और JDU ने घेरा, कहा..आपके माता-पिता का जंगलराज नहीं है

ऐ सिपाही ए दीपक एक गाना बजाएंगे तुमको ठुमका लगाना होगा..नहीं ठुमका लगाओंगे तो सस्पेंड कर दिये जाओंगे..बुरा ना मानों होली है.. सुरक्षा में तैनात सिपाही को तेजप्रताप ने रंगोत्सव के दौरान यह आदेश दिया। इसे लेकर BJP और JDU लालू के लाल पर हमलावर हो गयी।

BIHAR POLICE
तेजप्रताप की होली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने रंगोत्सव के दौरान एक सिपाही से ठुमका लगवाया। पुलिसकर्मी वर्दी में था जिसे मंच पर बैठे तेजप्रताप ने कहा कि ऐ सिपाही ऐ दीपक एक गाना बजाएंगे तुमको ठुमका लगाना है ठुमका नहीं लगाओंगे तो सस्पेंड कर दिये जाओंगे, बुरा ना मानों होली है। सरकारी सुरक्षा कर्मी से वर्दी में ठुमका लगवाने को लेकर बीजेपी ने तेजप्रताप यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब इनके माता-पिता का राज था तब ये लोग इसी तरह का काम सुरक्षा कर्मियों से करवाते थे। 


बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने सरकारी सुरक्षाकर्मी से वर्दी में ठुमका लगवाया। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा, 'जब बिहार में इनके माता-पिता का कुशासन था, जब जंगलराज था, तब भी यह लोग सुरक्षाकर्मियों से इसी तरह के काम करवाते थे। बीजेपी नेता ने कहा कि विधायक तेजप्रताप यादव ने बिल्कुल राजद की संस्कृति के अनुरूप काम किया है। जब उनके माता-पिता जी का कुशासन बिहार में होता था। यह सब काम जंगल राज में होता था तब सुरक्षाकर्मियों से इसी तरह का काम ये लोग करवाते थे। सुरक्षा कर्मियों से गाना गवाते थे और ठुमका लगवाते थे। 


अफसरों से खैनी लगवाते थे लेकिन तेजप्रताप यह भूल गए हैं कि अब उनके माता-पिता का जंगल राज नहीं है। यह सुशासन की सरकार ही। भाजपा और नीतीश की सरकार है। अगर विधायक सुरक्षा कर्मियों से ऐसी बात कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि सरकार को उनकी सुरक्षा की फिर से अप्रेजल करना चाहिए शायद इन्हें सुरक्षा कर्मी की जरूरत नहीं है। तेजस्वी यादव एक बात याद रखे ऐसा हालात रहा तो राजद मुख्य अपोजीशन दल भी नहीं रह पाएगा और आप नेता विरोधी दल भी नहीं रह पाएंगे। 


वही जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी तेजप्रताप पर हमला बोलते हुए कहा कि जंगल राज का दौरा खत्म हो गया है लेकिन लालू जी के बड़े बेटे तेज प्रताप की हरकतें देखिए।एक पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने का आदेश दे रहे हैं। बिहार अब बदल चुका है तेज प्रताप यादव हो तेजस्वी हो या लालू यादव के कुनबे के कोई भी हो एक बात समझना होगा कि बदलते बिहार की तस्वीर जो है उसमें इस तरह के हरकतों की कोई जगह नहीं है। 




ote>




टैग्स