ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

भीषण गर्मी में मतदान : महिला पुलिसकर्मी बेहोश : दारोगा-सिपाही की बिगड़ी तबीयत

PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच अंतिम चरण का मतदान भी शनिवार को हो रहा है। लगातार दो दिनों तक मौसम के तेवर बेहद सख्त रहे हैं। बिहार में

भीषण गर्मी में मतदान : महिला पुलिसकर्मी बेहोश : दारोगा-सिपाही की बिगड़ी तबीयत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच अंतिम चरण का मतदान भी शनिवार को हो रहा है। लगातार दो दिनों तक मौसम के तेवर बेहद सख्त रहे हैं। बिहार में बड़ी तादाद में लोगों की गर्मी और लू के कारण मौत भी हो चुकी है। कई लोग हीटवेब की चपेट में आकर बीमार पड़ चुके हैं। वहीं चिलचिलाती धूप में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी व मतदानकर्मी भी मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों पर पहुंचे। इसके बाद शनिवार को मतदान शुरू हुआ तो कई बूथों पर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की तबियत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आयी। 


दरअसल, पिछले दिनों में सूबे का तापमान 45 डिग्री के पार गया तो लोग सड़क पर चलते-चलते गिरने लगे। कहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तो कहीं ट्रेन के अंदर लोगों ने दम तोड़ा है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात दर्जनभर से अधिक कर्मियों की भी मौत गर्मी की वजह से हो गयी है। वहीं शनिवार को बिहार में अंतिम चरण का मतदान शुरू हुआ तो सासाराम और बक्सर में महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गयी। 


वहीं, सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कोचस प्रखंड स्थित सोहवलियां बूथ संख्या 110 पर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान तेज धूप के कारण एक महिला सिपाही की तबियत अचानक बिगड़ गयी और वो बेहोश हो गयी। बूथ पर तैनात अन्य कर्मियों ने पानी के छींटे चेहरे पर दिये और राहत पहुंचाने की कोशिश की गयी। वहीं मौके पर मेडिकल टीम भी पहुंची और इलाज का काम शुरू किया गया। 


उधर,बक्सर के तापमान ने पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ा है। बक्सर में प्रचंड गर्मी की मार लोग झेल रहे हैं। बक्सर संसदीय सीट पर मतदान शनिवार को हो रहा है। इस दौरान संसदीय क्षेत्र के एमपी हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर महिला दारोगा की तबीयत बिगड़ गयी। महिला सब इंस्पेक्टर की पहचान गरिमा श्री के रूप में हुई है। उन्हें फौरन एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।