ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

बाइक चेकिंग के दौरान राइडर में ASI को कुचला, हॉस्पिटल ले जाने के दौरान हुई मौत

NALANDA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में किसी की जान नहीं जाति है।

बाइक चेकिंग के दौरान राइडर में ASI को  कुचला, हॉस्पिटल ले जाने के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में किसी की जान नहीं जाति है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां धोवा पुल के पास का पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर सवार 3 युवकों ने तेज गति से आते हुए एएसआई विजय कुमार चौहान को धक्का मार दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और बाद में इलाज के लिए पटना ले जाने को दौरान उनकी मौत हो गई। 


बताया जाता है कि, पुलिस की टीम धोवा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर 3 युवक सवार होकर बख्तियापुर की ओर से आ रहे थे। ऐसे में जब पुलिस ने इनलोगों को बाइक धीमा करने का इशारा किया तो इसके विपरीत ये लोग तेज गति से ASI विजय कुमार चौहान को धक्का मारकर भागने लगे। हालांकि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर बाइक सवार युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया।इसके बाद इस घटना में घायल ASI को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही विजय कुमार चौहान की मौत हो गई। 


वहीं, ASI की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीनों युवक को बाइक के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये लोग नशे में थे या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है और यह भी मालूम लगाने की कोशिश की जा रही है की ये लोग पुलिस जांच से भाग क्यों रहे थे। 


उधर, इस घटना को लेकर कल्याण बीघा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय एएसआई विजय कुमार चौहान नवादा जिले के रहने वाले हैं और नालंदा जिले में फरवरी 2016 से ही पदस्थापित थे। वे लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वाह कर रहे थे। अब सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।