ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: पंजाब से पटना पहुंची पिंक बसें, इस दिन से शुरू होगा परिचालन

Bihar News: महिलाओं की सुरक्षा और सुलभ यात्रा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार जल्द ही राज्य के चार प्रमुख शहरों में 'महिला स्पेशल पिंक बस सेवा' की शुरुआत करने जा रही है. जानें...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: महिलाओं की सुरक्षा और सुलभ यात्रा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार जल्द ही राज्य के चार प्रमुख शहरों में 'महिला स्पेशल पिंक बस सेवा' की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत जून के दूसरे सप्ताह से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पिंक बसें चलेंगी। यह सेवा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTRC) द्वारा संचालित की जाएगी।


परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी पिंक बसें पंजाब के रोपड़ से बिहार लाई जा चुकी हैं। इन बसों के संचालन के लिए परमिट देने की प्रक्रिया मई महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह से नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक चरण में कुल 20 पिंक बसें चलाई जाएंगी, जिसमें पटना में 10 बसें शामिल है। इसके अलावा भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में 10 बसें (प्रत्येक शहर में कुछ बसें) चलेंगी। साथ ही अक्टूबर 2025 तक 100 और पिंक बसें राज्य में शामिल की जाएंगी, जिससे सेवा का विस्तार अन्य शहरों और मार्गों तक किया जाएगा।


पटना में महिलाओं के लिए चलने वाली पिंक बसों के लिए 5 प्रमुख रूट तय किए गए हैं, जो सभी गांधी मैदान से प्रारंभ होंगे। गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन होकर बेली रोड तक, गांधी मैदान से पटना एम्स, वाया पटना स्टेशन, गांधी मैदान से पटना साहिब स्टेशन, वाया राजेंद्र नगर, गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड, वाया एएन कॉलेज, गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड, वाया राजापुर पुल तक चलेंगी। 


इन मार्गों से राजधानी में यात्रा करने वाली महिलाओं को ज्यादा सुविधा और सुरक्षा का अनुभव मिलेगा। बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें, GPS सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 166 नई डीलक्स बसों का परिचालन भी इसी माह से शुरू किया जाएगा। इन सभी बसों के परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उद्घाटन तिथि जल्द तय की जाएगी।


इन डीलक्स बसों को बिहार के 102 अनुमंडलों से जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों के यात्रियों को भी सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सुविधा मिल सके। ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि वे यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें। बसों में वातानुकूलन (AC), आरामदायक सीटें, सुरक्षा व्यवस्था और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।