ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Weather: बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम का मियाज, IMD ने जारी किया अलर्ट; बारिश की भी संभावना

Bihar Weather: बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाज

Bihar Weather: बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम का मियाज, IMD ने जारी किया अलर्ट; बारिश की भी संभावना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है। 


दरअसल, बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है।


वहीं, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


इधर,  गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है।