ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज...अगले 3 घंटे में 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 से 16 मई तक हीट वेव का कहर

Bihar weather update : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट जारी! अगले 3 घंटे में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 10 से 16 मई तक भीषण लू का कहर।

बिहार मौसम अलर्ट, बारिश का अलर्ट, हीट वेव, वज्रपात, लू की चेतावनी, पटना मौसम, बिहार बारिश, IMD alert Bihar, Bihar rain alert, thunderstorm, lightning, heatwave, weather forecast Bihar, Patna weather,
Bihar weather update
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar weather update: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बुधवार सुबह जहां कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश हुई, वहीं अब राज्य भीषण गर्मी और लू के दौर में प्रवेश कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार की सुबह के लिए पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और अरवल जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 मई से 16 मई तक राज्य में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात दोनों में तेज गर्मी का असर रहेगा।


सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे ये जिले

उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के जिले – जैसे कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल  लू और अत्यधिक गर्मी की चपेट में रहेंगे।


उत्तर-पूर्वी बिहार में थोड़ी राहत

वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा। इन इलाकों में हॉट डे या हीट वेव की संभावना बहुत कम है।


मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। धूप में निकलते समय सिर को ढंकें, अधिक मात्रा में पानी पिएं और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

टैग्स