ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather: पछुआ हवाओं से बिहार के 13 जिलों में तापमान गिरा। पटना 31.3°C, मोतिहारी सबसे गर्म 34.5°C। अगले 4 दिन सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में नवंबर की शुरुआत ठंडक भरी सुबह और शाम से हो रही है। पश्चिमी हवाओं का असर जारी रहने से राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी दिन मोतिहारी सबसे गर्म रहा जहां पारा 34.5 डिग्री तक पहुंचा।


सुबह के समय पटना और आसपास हल्का कोहरा छाया रहा। तराई वाले इलाकों में कोहरा मध्यम स्तर का था। सबसे कम दृश्यता पूर्णिया में एक हजार मीटर दर्ज हुई। दिन चढ़ते ही धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। लोगों को सुबह और शाम हल्के ठंड का एहसास हुआ। साथ ही कई जगहों पर लोग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आए।


मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।


गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 31.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री। गया में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री। भागलपुर का अधिकतम 30.6 तथा न्यूनतम 21.0 डिग्री रहा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से किसानों को राहत मिली है।


कुल मिलाकर बिहार में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। लोग सुबह शाम सावधानी बरतें और हल्के गर्म कपड़े हमेशा पास में रखें। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।