ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, आंधी और बिजली को लेकर बरतें विशेष सावधानी; IMD की अपील

Bihar Weather: बिहार के कुछ जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना। जानें पटना समेत अन्य जिलों का मौसम अपडेट और तापमान की सटीक जानकारी।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने अपनी असली रफ्तार पकड़ ली है। कल पटना सहित 14 जिलों में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर-मध्य बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। बीते दिन भभुआ के भगवानपुर में सबसे ज्यादा 160.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम बिहार के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 20 जुलाई से बिहार में बारिश का सिस्टम और सक्रिय होगा, जिसके चलते 20 से 23 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद और मधुबनी जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई, जिसने तापमान को कुछ हद तक नियंत्रित किया।


प्रमुख शहरों में तापमान की बात करें तो पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी में 34.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रोहतास के बिक्रमगंज में सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई जगहों पर शाम को घने बादलों के कारण रात जैसे हालात बन गए, जिससे मौसम सुहाना हो गया।


मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश और आंधी की आशंका है। किसानों और बाहर काम करने वालों को बिजली गिरने से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बिहार में मानसून का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम और ठंडा होने की संभावना है।