ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Weather: बिहार में दीपावली पर बदलेगा मौसम का मिजाज? मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में आज का मौसम पटना समेत ज्यादातर इलाकों में साफ रहेगा, ठंड में हुआ हल्का सा इजाफा, बारिश का कोई नामों निशान नहीं..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: पटना से लेकर पूरे बिहार में मौसम का रंग अब धीरे-धीरे बदल रहा है, लेकिन दीवाली के दिन पटाखों की चमक पर बादल छाने की कोई गुंजाइश नहीं लग रही। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज 20 अक्टूबर को बिहार में साफ आसमान रहेगा और हल्की हवा चलेगी, जिससे दिन भर तीखी धूप तो रहेगी लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा।


राज्य में पछुआ हवाओं का असर भी जारी है, यह न्यूनतम तापमान को थोड़ा ऊपर धकेल रहा है। पटना में आज मिनिमम 23.2 डिग्री और मैक्सिमम 33 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा। मौसम ज्यादातर शुष्क और सुहावना ही रहेगा।


ठंडक का यह पहला असर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रहा है। IMD की मानें तो दीवाली पर बिहार में कहीं भी बारिश की संभावना न के बराबर है। रात और सुबह का तापमान गिरकर 20-22 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हल्की ठंड लगेगी। गयाजी में कल मैक्सिमम 32.4 और मिनिमम 21.4 डिग्री, भागलपुर में 33.6/23.8, जबकि मुजफ्फरपुर में 31/23.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से 18 जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, नवंबर की शुरुआत होते ही असली सर्दी दस्तक देगी।


अगले 4-5 दिनों में बिहार का मौसम ज्यादा बदलाव नहीं दिखाएगा, लेकिन दीवाली के बाद ठंडक बढ़ने लगेगी। IMD के साप्ताहिक पूर्वानुमान में कहा गया है कि 21-22 अक्टूबर तक तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आएगी। अगर आप पटना या आसपास के जिलों में हैं तो हल्के वूलन कपड़े तैयार रखें, क्योंकि सुबह का तगड़ा कोहरा भी जल्द अपना तगड़ा असर दिखाने जा रहा है।