ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Weather Alert: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 3–4 डिग्री गिरेगा तापमान, बढ़ेगी शीतलहर

बिहार में एक बार फिर ठंड का कहर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Bihar Weather Alert: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 3–4 डिग्री गिरेगा तापमान, बढ़ेगी शीतलहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar weather update : बिहार में एक बार फिर ठंड का कहर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के प्रभाव से बिहार में शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


राजधानी पटना समेत कई जिलों में दिन और रात दोनों समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट के कारण सुबह और देर रात को ठिठुरन बढ़ गई है। घना कोहरा, ठंडी हवाएं और कम धूप की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।


मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं—पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज और सिवान।

इन जिलों में शीतलहर, घना कोहरा और अत्यधिक ठंड का असर देखने को मिल सकता है।