ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, बिहार में 3 दिन खराब रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के असर से अगले तीन दिन तक भारी बारिश, आंधी और ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बिहार
मौसम का बदला मिजाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Mausam: बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदला है। ठंड की आहत के बीच आज बुधवार को अचानक मौसम खराब हो गया। आज अचानक ठंडी हवाए चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने का खतरा भी बना रहेगा।


बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर इसे बताया जा रहा है। दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार और सीमांचल के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। जहां 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने बुधवार 29 अक्टूबर को 25 से ज्यादा जिलो में आंधी, बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण, गयाजी, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और नवादा जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। 


जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बेगूसराय समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा। वही अगले दिन 30 अक्टूबर गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज आंधी बारिश की आशंका जतायी गयी है। इसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बक्सर, कैमूर, रोहतास औरंगाब, अरवल, मधेपुरा, और सहरसा जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।


वही 31 अक्टूबर को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में ऑरेंज अलर्ट है। तेज आंधी बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार 01 नवम्बर को पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुर, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया है। बारिश के समय पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे नहीं रहने को कहा है। तेज आंधी बारिश के वक्त खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है।